रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड में तीन बच्चे मलबे में दबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। प्रदेशभर में भारी बारिश जन-जीवन अस्त-व्यस्त पड़ा है। कल रात से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। आज सुबह गौरीकुंड में लोग हादसे का शिकार हो गए। गौरीकुंड स्थित गौरी गांव में भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। बच्चों को मलबे से निकाला गया। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई और एक का उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बारिश के चलते कोटद्वार में एक बस मलबे में फंस गई। 

बुधवार सुबह गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इन बच्चों को गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। 

 

संबंधित समाचार