हर घर तिरंगा अभियान 2.0 : डाकघरों में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, डाक अधीक्षक ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। डाक अधीक्षक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के प्रत्येक डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उपलब्ध करा दिया गया है। अधीक्षक ने इस बाबत निर्देश दिए हैं। अधीक्षक ने बताया भारत सरकार के द्वारा पिछले वर्ष शुरू किए गए "हर घर तिरंगा अभियान" को भारतीय डाक विभाग द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है इसीलिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डाक विभाग के द्वारा जिले के प्रत्येक डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उपलब्ध है। नागरिक 25 रुपया देकर डाकघरों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं ।

"हर घर तिरंगा अभियान" प्रधानमंत्री जी का देशवासियों के बीच देशभक्ति पैदा करने का एक मिशन है जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों को अपने घरों कार्य स्थलों तथा अलग-अलग जगहों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। डाक अधीक्षक ने बताया तिरंगा मिलने में किसी प्रकार की समस्या होने पर मंडलीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -UP News : महाविद्यालयों में बायोमिट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, आदेश जारी

संबंधित समाचार