टेलीविजन सेट टॉप बॉक्स छूने से बच्चे की मौत, कार्टून देखने के दौरान हुआ हादसा
DEMO IMAGE
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में घर में टेलीविजन सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) छूने पर करंट लगने से चार वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर को हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरे पन्नासे इलाके में उस वक्त घटी, जब लड़का टेलीविजन पर कार्टून देख रहा था, तभी लड़के ने एसटीबी खींच लिया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसे करंट लगा और वह बेहोश हो गया। उसने बताया कि कुछ देर बाद, लड़के के पिता ने उसे फर्श पर बेहोश पड़ा देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: वायुसेना ने पांच को किया एयरलिफ्ट, खाई में फंसे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू
