रामनगर: भारत छोड़ो दिवस पर लिया दमन के खिलाफ संघर्ष का संकल्प
रामनगर, अमृत विचार। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अविस्मरणीय "अगस्त क्रांति" के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर केंद्र सरकार के दमन के खिलाफ "भाजपाइयों सत्ता छोड़ो" अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल खुलासा के संचालन व पालिकाध्यक्ष मौ. अकरम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भारत छोड़ो दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में विकास में पीछे रहने वाले उत्तराखंड ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया।
कुमाउं के सल्ट, देघाट, सालम, लमगड़ा, चनौला, डॉन परेवा जैसे दूरस्थ क्षेत्र भी अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति के आंदोलन में कूद पड़े। वर्तमान में केन्द्र सरकार की क्रूरता को देखते हुए इसके खिलाफ अंग्रेजों के खिलाफ चलाए गए क्विक इंडिया आंदोलन से भी बड़ा "भाजपाइयों सत्ता छोड़ो" आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है।
रावत ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत पर शासन कर भले ही देश को लूटा हो लेकिन जिस तरह से आज मणिपुर में महिलाओं की अस्मत को तार-तार किया जा रहा है, वैसा उनके राज में भी नहीं हुआ। अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को चुप कराकर भाजपा की केन्द्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।
चारों ओर लूट का ऐसा माहौल है कि जनता में हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई ने लोगों का जीना दूभर किया हुआ है तो चालीस करोड़ युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हैं। जबरन खुलवाए गए जन-धन खातों पर जुर्माना लगाकर सरकार कमाई कर रही है।
रिजर्व बैंक के रिजर्व फंड से लेकर गोल्ड स्टॉक तक केन्द्र सरकार ठिकाने लगा चुकी है। जबकि कांग्रेस सरकारों ने युद्ध और अकाल के दौर में भी इसे हाथ नहीं लगाया था।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, प्रदेश महासचिव सुमन जोशी, मीमांसा आर्य, पूनम गुप्ता, कुमारी प्रीति, उमाकांत ध्यानी, अंकुश अग्रवाल, आफाक हुसैन, सुमित तिवारी, मौ. यूसुफ, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, नवीन सुनेजा, मौ. हाशिम, महेश पाण्डे, वीरेंद्र लटवाल, धीरज उपाध्याय, प्रताप रौतेला, नवीन सनवाल, कैलाश त्रिपाठी, मौ. अजमल, फिरोज अंसारी, चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल नेगी, एनएसयूआई के अमरजोत सिंह, महिपाल सिंह, किशोर कांडपाल, गोपाल रावत, नदीम कुरैशी, पंकज सुयाल, जावेद खान, छात्र संघ सचिव धीरज रावत, मनोज नेगी, अमित कुमार, करन पाण्डे मौजूद रहे
