रामपुर : डंपर की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

image from rampur 1

टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला राहुपुरा निवासी अब्दुल रहमान पिछले 10 सालों से आटा मिल में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। रोजाना की तरह वह गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से घर आ रहा था कि दढ़ियाल बाजपुर मार्ग पर डंपर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद पुलिस आ गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : रामपुर : निजी अस्पताल ने ली एक और महिला की जान, परिजनों ने किया हंगामा...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता