Gaurikund Landslide: भूस्खलन में लापता हुए लोगों में से दो का शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। गौरीकुंड में हुए भूस्खलन के बाद 19 लोग लापता बताए जा रहे थे। तीन शव अभी तक बरामद कर लिए गए थे। अब गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा दो और शव बरामद कर लिया गया है। शव की शिनाख्त वीर बहादुर नाम से हुई है।

वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 18 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास गिरी दीवार, साधु हुए घटना का शिकार 

 

संबंधित समाचार