काशीपुर: नरेश हत्याकांड में एक और आरोपी की जमानत खारिज
काशीपुर, अमृत विचार। प्रथम एडीजे की अदालत ने नरेश हत्याकांड के एक और आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इस केस में चार आरोपियों की जमानत खारिज हो चुकी है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में 8 मार्च को नरेश (25 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर गई थी। मृतक नरेश के पिता चंद्रपाल ने आईटीआई थाने में खड़कपुर देवीपुरा निवासी बालकिशन, महेंद्र, विक्की, कंचन व विशाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अगले दिन पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में 3 आरोपियों विशाल, विक्की व कंचन की जमानत अर्जी कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है। एक आरोपी महेंद्र सिंह की ओर से उसके अधिवक्ता ने जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रतन कांबोज ने जमानत का विरोध किया। प्रथम एडीजे विनोद कुमार ने हत्यारोपी महेंद्र सिंह की जमानत अर्जी रद्द कर दी।
