मुरादाबाद: रात में घर से ले गए युवती, अमरोहा के 13 लोगों पर केस...जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला ने बेटी के अगवा होने और डरा धमकाकर शादी के जरिये धर्म परिवर्तन करने पर विवश कर भगा ले जाने के आरोप में मझोला थाने में 13 लोगों को नामजद कराया है। ये सभी आरोपी अमरोहा जिले हैं।

महिला का आरोप है कि रविवार रात 12 बजे युवती घर में बिस्तर पर नहीं थी। घर में कपड़े, सोने के जेवरात व 70 हजार रुपये भी गायब थे। जानकारी पर पता चला तो आरोपियों से बेटी को वापस करने को कहा। महिला ने थानाध्यक्ष को बताया है कि करनपुर प्रधान व अन्य संभ्रांत लोगों से मदद कर आरोपियों से बेटी दिलाने की गुहार लगाई।

 प्रधान ने भी आरोपियों के दंबग होने की बात कहकर मदद से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को विपक्षी तंत्र-मंत्र कर गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराकर अपहरण कर ले गए। 

उसने आरोपियों से बेटी वापस करने को कहा तो उन लोगों ने जवाब दिया कि लड़की को जहां पहुंचाना था, उन लोगों ने उसे पहुंचा दिया है। आरोपियों में अमरोहा में डिडौली क्षेत्र में करनपुर का साहिल पाशा उर्फ हसीब, अमजद, चुन्नू, कल्लू, अहमद, समीर खान, साकिर, रिहाना, नईमा, हसनैन, शाकिर और जोया का मियाज व नाजिम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मंडलायुक्त ने किया बेसिक शिक्षा विभाग के 40 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन, बांटे लैपटॉप

संबंधित समाचार