लखनऊ: केशव प्रसाद मौर्य ने Rahul Gandhi पर ली चुटकी, कहा- कभी आंख मारते है तो कभी Flying Kiss

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। लोकसभा में राहुल गांधी की फ्लाइंग किस को लेकर जहां एक तरफ विवाद खड़ा हो गया है तो वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारे में राजनेता राहुल गांधी पर तंज कस रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फ्लाइंग किस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुटकी ली है। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी सदन में कभी आंख मारते हैं। कभी गले लगते है तो कभी फ्लाइंग किस करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक छोटा बच्चा भी दो तीन साल में बोलना, चलना, उठना सारी चीजे सीख जाता है। लेकिन राहुल गांधी की जिंदगी इतने साल बीत जाने के बाद भी वह कुछ नहीं सीख पाए। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा वो सदन में कभी किस करते हैं। कभी फ्लाइंग किस करते हैं। कभी आंख मारते है। कभी जबरदस्ती गले लगते है। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो की बात करते हैं तो कभी भारत माता की हत्या की बात करते हैं। ऐसे में अभी उन्हें बहुत कुछ सीखने को आवश्यकता है। इससे पहले उन्हें राजपरिवार से बाहर निकलना होगा।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: फाइलेरिया से बचाव के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की एमडीए अभियान की शुरुआत

संबंधित समाचार