बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। जिले के एनएच 91 पर शुक्रवार को रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि नौ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। जिला अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि आज दोपहर तकरीबन 2 बजे साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से दिल्ली जा रही थी, तभी बुलंदशहर एनएच 91 पर अडौली तिराहे के पास सिकंदराबाद की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा कर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुचंकर दुर्घटना का जायजा लिया तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना 9 लोगों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि इस दुर्घटना में मारे गये 4 लोगों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली गई। साथ ही घायलों से भी वार्ता कर जानकारी लेकर उन्हें समुचित उपचार दिलाये जाने के लिए आश्वस्त किया गया। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

ये भी पढ़ें -यूपी: जातीय जनगणना पर BJP ने सपा पर बोला हमला, कहा- विपक्ष सिर्फ 2024 के लिए एजेंडा तय कर रहा

संबंधित समाचार