उत्तराखंड: काशीपुर में प्रेम विवाह करने वाले युगल की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल। उत्तराखंड के काशीपुर में प्रेम विवाह रचाने वाले युगल की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। काशीपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि अली खां मोहल्ला निवासी राशिद सिद्दकी और उनकी पत्नी नाजिया सोमवार की रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जब वे …

नैनीताल। उत्तराखंड के काशीपुर में प्रेम विवाह रचाने वाले युगल की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। काशीपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि अली खां मोहल्ला निवासी राशिद सिद्दकी और उनकी पत्नी नाजिया सोमवार की रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जब वे दोनों बाइक में सवार होकर काशीपुर बाजार से घर लौट रहे थे।

बताया जाता है कि लगभग तीन माह राशिद और नाजिया घर छोड़कर चले गये थे और उन्होंने शादी कर ली थी। नाजिया के घर वाले इससे काफी नाराज थी। हाल ही में वे दोनों काशीपुर लौटे थे। कल राज जब वे बाजार से लौट रहे थे, तभी नाजिया के पिता मुजम्मिल ने दोनों को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजेश भट्ट ने बताया कि राशिद के घर वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुजम्मिल और उसके पुत्र की तलाश कर रही है जो घटना के बाद फरार हैं।

संबंधित समाचार