रुद्रपुर: 9.38 ग्राम स्मैक बेचने का आरोपी युवक गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा
सप्लायर की सरगर्मी से शुरू की तलाश
रुद्रपुर, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने स्मैक बेचने जा रहे युवक को दबोच लिया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के एसएसआई अर्जुन गिरि पुलिस टीम के साथ काशीपुर फ्लाईओवर के समीप चेकिंग कर रहे थे कि अमरपुर पुलिया के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खेम सिंह हाल निवासी अमरपुर बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव के ही मोंटी उर्फ अंग्रेज सिंह ने उसको स्मैक की खेप लाकर दी थी और प्रलोभन देकर बेचने को कहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Bar Association: काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के वकील
