हल्द्वानी: 275 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने 275 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार तड़के रोडवेज, मटर गली और डीके पार्क में गश्त के दौरान के संदिग्ध हालात में घूमता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

इस पर पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। उसके हाथों में जूस का पोस्टर लगे हुए एक पेटी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा बताया। जब जूस की पेटी की तलाशी ली तो उसमें नशे के इंजेक्शनों की खेप मिली। दो अलग-अलग किस्म के 275 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

पूछताछ में बताया कि वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से पंकज नामक व्यक्ति से ये इंजेक्शन खरीद कर लाया था। पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों को सीज करने के साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार