प्रतापगढ़ के पास डिरेल हुई मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा
प्रतापगढ़, अमृत विचार। सुल्तानपुर से जौनपुर जा रही मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ स्टेशन के पास ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के डिब्बे खाली थे। बीच रस्ते में पहले दो डिब्बे गाड़ी से अलग होकर रुक गए, जिसके बाद दो और डिब्बे असंतुलित होकर डिरेल हो गए। लोको पायलट ने इसकी सूचना अगले स्टेशन को दी है। मौके पर ट्रैक को क्लियर किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस मालगाड़ी के पीछे कोई दूसरी गाडी नहीं थी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें - UP News : रविवार को भी खुलेंगे स्कूल, बच्चों के लिए मध्याहन भोजन सुनिश्चित करने का आदेश
