हल्द्वानी: गौलापार से हो रही थी लग्जरी कार में चरस तस्करी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चरस की लग्जरी कार में तस्करी करने वाले दो शातिरों को मंडी चौकी पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपियों के पास से 1.011 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों को मंडी बाइपास रोड पीड्ब्ल्यूडी गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

चरस की तस्करी ईको कार संख्या यूके01ए8562 से की जा रही थी, जिसे सीज कर दिया गया है। आरोपियों में गली नंबर 4 राजपुरा निवासी रूपेश कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप 23 व वेलेजलीलॉज सौरभ होटल के पास रहने वाला शुभम गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता है।

रूपेश के पास से 570 ग्राम और शुभम के पास से 435 ग्राम चरस मिली है। आरोपियों ने बताया कि बरामद चरस को वह गौलापार के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीद कर लाए थे। टीम में मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिह कम्बोज, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, हे.कां. त्रिलोक सिंह व कां. अशोक रावत थे। एसएसपी ने टीम को 5 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 

संबंधित समाचार