बदायूं: गंगाजल लेकर आ रहे बरेली के कांवड़िए की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/उझानी, अमृत विचार। गंगा जल लेने जाते समय एक कांवड़िया की हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर राजमार्ग पर गिर गया। साथ के कांवड़िए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और अपने साथ ले गए।

जिला बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चनहेटी निवासी सैकड़ों श्रद्धालु शुक्रवार को डीसीएम पर डीजे लगवाकर गंगा जल लेने कछला स्थित भागीरथी घाट आए थे। जहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और जल लेकर शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे वापस जा रहे थे। कुछ लोग डीसीएम में बैठे थे तो कुछ डीजे के पीछे थिरकते हुए जा रहे थे। गांव निवासी देव कुमार (14) पुत्र धर्मेंद्र कुमार भी जत्थे के साथ चल रहे थे। 

बरेली-मथुरा राजमार्ग पर कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव बुटला बोर्ड के पास अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। वह जमीन पर गिर गए। हालत खराब होने लगी और वह कराहने लगे। साथ कांवड़िया देव कुमार को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई मनीष कुमार ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। देव कुमार के पिता रोते बिलखते पहुंचे। पिता ने बताया कि तबियत खराब लगने पर देव कुमार ने उन्हें फोन किया था। तभी वह बदायूं के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

ये भी पढे़ं- बदायूं: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार