काशीपुर: खोखे पर चाय पीकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। महेशपुरा जीत कालोनी निवासी मनोज पाल ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 8 अगस्त को रात करीब 11 बजे उसका भाई रवि पाल मुरादाबाद रोड पर स्थित खोखे पर चाय पीने गया था। चाय पीकर वह लौट रहा था कि जसपुर बस अड्डे पर स्थित वाइन शॉप के पास पवन व आलोक निवासी महेशपुरा बाल्मीकि बस्ती के साथ कुछ अन्य युवक खड़े थे।

इन युवकों ने उसके भाई के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और घसीटते हुए महेशपुरा चुंगी के पास मरणासन्न अवस्था में फेंक कर भाग गए। मारपीट में उसके भाई के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घायल को 108 एबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पवन, चमन व अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार