Unnao में मेरी माटी मेरा देश के तहत बांटा गया तिरंगा, अग्रजों को किया गया सम्मानित
उन्नाव में मेरी माटी मेरा देश के तहत बांटा गया तिरंगा।
उन्नाव में मेरी माटी मेरा देश के तहत तिरंगा बांटा गया। अग्रजों को तिरंगा बांटकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी राजेश बाजपेई ने कार्यक्रम आयोजित किया।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के शुक्लागंज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को नेहरू नगर स्थित कीर्ती ज्वैलर्स की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अग्रजो को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अमर शहीदों को याद किया गया।
बता दें कि शनिवार को शुक्लागंज नेहरू नगर स्थित कीर्ती ज्वैलर्स की ओर से समाजसेवी राजेश बाजपेई ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तिरंगा झंडा भेंट किया गया। जिसके बाद मौजूद अग्रजो को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेश बाजपेई ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिये अपनी कुर्बानियां दी हैं। अपने प्राण न्यौछावर कर हम सभी को आजाद भारत में रहने का हक दिया है।
ऐसे अमर शहीदों को हमेशा याद किया जायेगा। इस मौके पर के डी त्रिवेदी, वीरेन्द्र शुक्ला, बृजेश दीक्षित, आशीष द्विवेदी, डा. रामेश्वर वर्मा, रामप्रकाश शुक्ला, श्रीकांत त्रिवेदी, शिवाकांत मिश्रा, योगेन्द्र देव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
