रुद्रपुर: 29.68 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन स्मैक के सौदागरों को दबोच लिया और उनके कब्जे से काफी मात्रा में 29.68 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
शनिवार को खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि 11 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहारी लाल निवासी ऐरो थाना खजुरिया, गंगा राम निवासी हजीरा थाना मिलक खानम रामपुर और आकाश निवासी चौरासी घंटा मंदिर रंपुरा को गिरफ्तार किया और तीनों के कब्जे से 29.68 ग्राम स्मैक बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रामपुर और बरेली से स्मैक लाते है और आसपास के इलाकों में युवाओं को महंगे दामों पर मुहैया कराते हैं। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी सीज कर दिया है।
