गदरपुर: पर्यावरण मित्रों ने थाने में किया प्रदर्शन, पालिकाध्यक्ष पर रिपोर्ट
गदरपुर, अमृत विचार। नगर पालिका में 15 दिनों से चल रहे धरने पर बैठे वाल्मीकि समाज के लोगों से अध्यक्ष गुलाम गौस का एक नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। जिसको लेकर सभी पर्यावरण मित्र शुक्रवार देर रात तक थाने में प्रदर्शन कर गुलाम गौस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
सूचना मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों से वार्तालाप के बाद गुलाम गौस, तारिक उल्ला खा, व एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने देर रात 504, 506, एससी एसटी में रिपोर्ट दर्ज किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, यशपाल राजहंस, अभिषेक वर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, मनोज कुमार, मीनाक्षी श्रीवास्तव, राजेश गुंबर उर्फ मिनी, निपुण गगनेजा, मुनि भूसरी, राकेश सांवरिया आदि मौजूद रहे।
