हल्द्वानी: रौंग साइड से आ रही गाड़ी ने भाजपा प्रवक्ता की कार को मारी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई और भाजपा प्रवक्ता सहित 4 लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि विकास भगत की कार संख्या यूके 04 एजे 6355 को गेबुआ के पास रौंग साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रवक्ता सहित कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में कार सवारों घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: दोस्तों के साथ मौजमस्ती करना बना प्रकाश की हत्या की वजह
 

संबंधित समाचार