हमीरपुर: शिक्षा के मंदिर में हेडमास्टर करता था शिक्षिका संग अश्लील हरकतें, बीएसए ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करने वाले हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस ने शनिवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कन्या प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के साथ हेडमास्टर अमित सिंह अश्लील हरकतें करता था। 

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी चंद्रभूषण और पुलिस अधीक्षक से की थी। जिलाधिकारी ने इस मामले में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जांच में हेडमास्टर दोषी पाया गया था। इस पर बीएसए ने आठ अगस्त को हेडमास्टर को निलंबित कर दिया था। आज पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ छेडखानी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:-बांदा: शिक्षिका ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा, जानें मामला

 

संबंधित समाचार