मां के जज्बे को सलाम! पति ने छोड़ा साथ, मायके में मिले ताने...अब सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ा रही पूजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेटी को पेट से बांधकर ई-रिक्शा चलाती पूजा।

गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। गजरौला में एक मां अपनी मासूम बेटी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए सड़कों पर ई-रिक्शा चला रही है। महिला मासूम बेटी को दुपट्टे से अपने पेट से बांधकर साथ रखती है। इस मां का जज्बा देख लोग कहते हैं कि आज जमाना बदल रहा है। महिलाएं किसी की मोहताज नहीं है। 

बताया गया कि भोजपुर की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी को पढ़ाने का सपना देखा और उसे अच्छा अधिकारी बनाने के लिए वह महनत कर रही है। नशेड़ी पति की पिटाई से दुखी होकर उसने ससुराल छोड़ दी। तानों की वजह से मायका भी छूट गया। लेकिन उसने अब गजरौला को नया ठिकाना बनाया। जहां वह अब रिक्शा चला कर जिंदगी का पहिया चला रही है। बताया कि भोजपुर क्षेत्र के गांव श्यामपुर की रहने वाली पूजा की शादी 2016 में हुई थी। 

उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे मारा पीटा। फिर बेटी ख्वाहिश ने जन्म लिया। इसके बाद ससुराल में मारपीट का सिलसिला थमा नहीं। कई साल तक पति व ससुरालियों की प्रताड़ना झेलने के बाद वह बेटी को लेकर मायके पहुंच गई। कुछ समय मायके में रुकी तो वहां लोग ताने सुनाने लगे। फिर मायके से भी दूर अमरोहा आई। उसने बताया कि ब्याज पर कर्ज लेकर 30 हजार में  ई-रिक्शा खरीदा है। 

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : महिला शरणालय की तीन महिलाओं को दो साल बाद मिला परिवार, परिजनों से मिलकर भर आईं आंखें

संबंधित समाचार