मेरी माटी मेरा देश: परिषदीय विद्यालयों में हुई रस्म अदायगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। सरकार द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के समापन पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर परिषदीय विद्यालयों के गुरुजनों ने रुचि नहीं दिखाई। केवल औपचारिकता निभाने तक शिक्षक शिक्षिकाएं सीमित रहे। रविवार को विद्यालय खोल कर हुए कार्यक्रम को लेकर आयोजन में विद्यालय तो खुले, एमडीएम भी बना लेकिन कोई अन्य गतिविधि प्रभात फेरी हर घर तिरंगा खेलकूद जैसी कुछ भी नजर नही आया। 

प्राथमिक विद्यालय पूरे अब्बू सईद में रजिस्टर्ड 42 में 26 बच्चे उपस्थित रहे। इन्हें बैठाकर गीत सुनाया जाता रहा। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मधुबाला प्रियदर्शी सहित एक सहायक अध्यापिका व आंगनबाड़ी संचालिका मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी के एक भी नौनिहाल नही रहे। शेखपुर जाफ़र प्राथमिक विद्यालय में बच्चे तो दो दर्जन खेलते रहे लेकिन पांच के स्टाफ में एक भी बच्चों के साथ नही मिला।

सभी बगल के माध्यमिक विद्यालय में बुलाई गई अभिभावकों की मीटिंग में इंतजार करते दिखाई पड़े। शासन द्वारा दिए गए कार्यक्रमो की झलक कहीं भी नजर नही आयी। वहीं पूराबाजार क्षेत्र में अमृत महोत्सव के समापन पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय में मनाया गया। शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय समाहा कला में बच्चों को एमडीएम में पूडी, छोले, चावल खीर खाने के लिए दिया गया और तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक  मनोज कुमार यादव ने बताया कि पंजीकृत 53 बच्चों में 52 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय अंकवारा में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कलावती, सहायक अध्यापक अनिल सिंह, शिक्षामित्र प्रभा ज्योति पांडे, नीतू वर्मा, सरला वर्मा, कांति लता वर्मा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : राजभवन के पास सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, बच्चे की मौत पर सपा ने उठाये सवाल, देखें वीडियो

संबंधित समाचार