कौशांबी में टैंकर से टकराकर बाइक सवार दो किशोरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो किशोर रविवार की सुबह पानी के खड़े टैंकर से टकरा गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश विश्वकर्मा ने बताया थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव निवासी सूरज (15) और शिवचरण (16) आज पूर्वान्ह अपने गांव से बाइक द्वारा सिराथू जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गरई गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक पानी के टैंकर से उनकी बाइक टकरा गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सीओ ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: मूक-बधिर छात्रा संग दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

संबंधित समाचार