हल्द्वानी: उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होंगे हल्द्वानी वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त के देवेंद्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

15 अगस्त को  प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय, देहरादून में प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित

अप्रैल 2022 से अभी तक विभिन्न प्रजाति के कुल 34 सांपों का रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक वास स्थलों में सुरक्षित छोड़ा है

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त कार्यालय में कार्यरत मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कनिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह बिष्ट को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

देवेंद्र को 15 अगस्त को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय, देहरादून में सम्मानित किया जाएगा।   उनके द्वारा पश्चिमी वृत्त कार्यायल में कोर्ट केसों से संबंधित कार्यों का संपादन उत्कृष्टता के साथ किया जा रहा है तथा अप्रैल 2022 से अभी तक विभिन्न प्रजाति के कुल 34 सांपों का रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक वास स्थलों में सुरक्षित छोड़कर सराहनीय कार्य किया है।

बता दें कि प्रत्येक साल वन विभाग उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करता है।  इनके चयन के लिए राज्य के प्रमुख वन संरक्षक की तरफ से एक चयन समिति बनाई जाती है जो कि राज्य के विभिन्न वन विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का चयन करती है। 

 

संबंधित समाचार