हल्द्वानी: जालसाज दंपति ने बैंक में बंधक जमीन 1 करोड़ में बेच दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक दैनिक अखबार में जमीन नीलामी की सूचना पढ़ी तो हुए होश फाख्ता

पुलिस के सामने हामी भरने के बाद भी नहीं लौटाए पैसे, मुकदमा हुआ दर्ज

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक जालसाज दंपति ने बैंक में बंधक जमीन का सौदा एक करोड़ रुपये से अधिक में कर दिया। खरीदार ने भी बिना जांच-पड़ताल के जमीन खरीद के एवज में पैसा दे दिया, लेकिन उनके होश तब फाख्ता हुए जब उन्होंने एक दैनिक अखबार में उपरोक्त भूमि की नीलामी सूचना पढ़ी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 पुलिस को दी तहरीर में अशोक विहार तीनपानी निवासी मोहित काला पुत्र डा. एनएस काला ने कहा कि चुरकी देवरिया किच्छा ऊधमसिंहनगर निवासी दंपति शिव कुमार सिंह व कंचन सिंह ने उनके साथ धोखाधड़ी की। आरोप लगाया कि बीते वर्ष 20 अक्टूबर को शिव कुमार सिंह पुत्र स्व. रोशन लाल और कंचन सिंह पत्नी शिव कुमार सिंह ने उनके साथ एक जमीन का सौदा किया था।

जिसके एवज में उन्होंने दंपति को 1 करोड़ 2 लाख 5 हजार रुपये दिए थे। जिसके बाद जालसाज दंपति ने अपनी जमीन हस्तान्तरित करने का भरोसा दिया था, लेकिन यह भूमि पूर्व से ही बैंक ऑफ बड़ौदा रुद्रपुर शाखा के पास बंधक थी। उन्हें इसकी जानकारी बीते वर्ष दिसंबर को तब हुई जब बैंक की ओर से दैनिक अखबार में निलामी सूचना प्रकाशित की गई।

इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के दखल पर आरोपियों ने 5 लाख रुपये लौटाए और बकाया के लिए मार्च तक का समय मांगा। हालांकि बकाया लौटाया नहीं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म