काशीपुर: बाजार से सामान लेने गया युवक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाजार से सामान लेने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

मोहल्ला कानून गोयान निवासी सोनू मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई धीरज मेहरा बीते 7 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे बाजार से सामान लेने के लिए गया था, जो घर वापस नहीं लौटा। तमाम संभावित स्थानों पर तलाशने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की है।

संबंधित समाचार