बरेली: दो माह में कम करना होगा बिजली लाइन लॉस
बरेली,अमृत विचार। बिजली का लाइन लॉस स्तर नीचे लाने के लिए शासन भी सजग हो गया है। इसको लेकर जिले के 9 बिजली उपकेन्द्र चिंहित कर दो माह में उनका लाइन लॉस स्तर 15 प्रतिशत लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने पर ऊर्जा …
बरेली,अमृत विचार। बिजली का लाइन लॉस स्तर नीचे लाने के लिए शासन भी सजग हो गया है। इसको लेकर जिले के 9 बिजली उपकेन्द्र चिंहित कर दो माह में उनका लाइन लॉस स्तर 15 प्रतिशत लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने पर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताते हुए उसमें सुधार के निर्देश दिए। मंत्री के आदेश के बाद अधिकारी भी उसमें सुधार करने के लिए जुट गए हैं।
ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने पिछले दिनों जिले के सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 10 उपकेंद्रों में लाइन हानियां कम करने के अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल व समय पर बिल मिले इसके लिए लगातार आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही सभी चिह्नित उपकेंद्रों की लाइन हानियों को 15% से नीचे ले आना सुनिश्चित करें। मीटर की रीडिंग के आधार पर उपभोक्तओं को सही बिल मुहैया नहीं कराए जाने पर उन्होंंने नाराजगी जाहिर की।
ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को समय से बिल मिले इस बात पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सबको समय से सही बिल मिलेगा तो ही लाइन हानियां कम करने में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी तो ऊर्जा विभाग की मुश्किलें भी कम होंगी।
इन उपकेन्द्रों पर कम होगा लाइन लास
समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने जिले के नवाबगंज, फरीदपुर, सिविल लाइंस-3, भोजीपुरा, भुता, हाफिजगंज, शाहदाना, कुतुबखाना, किला व जगतपुर उपकेंद्रों में लाइन लॉस को कम करने पर जोर दिया। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर्स की क्षमता वृद्धि समय से न करने, उनकी लोड बैलेंसिंग के कार्यों में ढिलाई पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 60 दिन के भीतर सभी चिह्नित किये गए फीडरों पर लाइन लॉस 15% से नीचे लेकर आना है।
