चंपावत: करंट की चपेट में आया नेपाली नागरिक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चम्पावत, अमृत विचार। नागनाथ वार्ड में बिजली के पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से फेरी लगाने वाला नेपाली नागरिक आंशिक रूप से घायल हो गया। घायल को मकान स्वामी सुरेश नाथ प्रहरी ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

रविवार की दोहपर ढ़ाई बजे करीब 23 वर्षीय आकाश भंडारी पुत्र करन भंडारी, निवासी करनाली प्रदेश, जिला कालीकोट (नेपाल) कमरे में खाना खाने के बाद फेरी लगाने के लिए बाजार की ओर जा रहा था। कुछ आगे निकलने पर रास्ते के बगल में खड़े बिजली के खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हो गया।

उसके बड़े भाई राजन भंडारी ने बताया कि आकाश के दोनों पांवों के निचले हिस्से आंशिक रूप से झुलसे हैं। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। बताया कि उपचार में 10 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने उर्जा निगम से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। इधर पोल में करंट दौड़ने की खबर के बाद आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना उर्जा निगम को दी। जिसके बाद पोल का टूटा हुआ तार ठीक कर लिया गया है।

संबंधित समाचार