टिहरी: शिवपुरी टनल में भरा पानी, अंदर फंसे 114 मजदूर व इंजीनियर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिहरी, अमृत विचार। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शिवपुरी टनल के अंदर अचानक पानी भरने से वहां काम कर रहे 114 इंजीनियर व मजदूर टनल में फंस गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।  

एल एंड टी कंपनी शिवपुरी के प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने चौकी प्रभारी शिवपुरी को सूचना दी कि उनकी कंपनी के एडिट-2 की टनल में काम करने वाले मजदूर व इंजीनियर टनल के करीब 300 मीटर अंदर फंस गए हैं। टनल में करीब चार फीट पानी भर गया है।

इसके बाद पुलिस पोकलेन मशीन के साथ तुरंत टनल तक पहुंची और रेरस्क्यू शुरू किया। टनल से पानी की निकासी न होने के कारण टीम को रेस्क्यू में काफी परेशानी उठानी पड़ी। टीम का कहना है कि सभी लोग टनल से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: फैटी लिवर ठीक करिए घर में इन सरल तरीकों से 

 

संबंधित समाचार