पुथुपल्ली उपचुनाव: भाजपा ने जी. लिजीन लाल को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोट्टायम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केरल में कोट्टायम जिला अध्यक्ष जी लिजीन लाल को पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया। लाल कडूथुरुथी से विधानसभा का पिछले चुनाव लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। राज्य के सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेतृत्व लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) गठबंधन ने शनिवार को जैक सी थॉपस को अपना उम्मीदार घोषित किया था।

पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी। पुथुपल्ली में उपचुनाव राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की निधन की वजह से कराना पड़ा है।

 चांडी ने लगातार 53 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने चांडी के पुत्र चांडी ओमान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें - तृणमूल कांग्रेस ने धूपगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय को बनाया उम्मीदवार

संबंधित समाचार