अलीगढ़ : धान खरीद के लिए पंजीकरण अनिवार्य, एक अक्टूबर से शुरू होगी प्रक्रिया
अलीगढ़, अमृत विचार। यूपी सरकार ने धान खरीद की शुरुआत एक अक्टूबर से करने का आदेश जारी किया है। जिले में इसको लेकर प्रबंध किये जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सरकार की तरफ से धान खरीद के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
किसानों के लिए धान खरीद में शामिल होने के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। सरकार ने पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन की है। किसान किसी भी ई-सुविधा केंद्र या फिर मोबाइल से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और खतौनी ले जाना आवश्यक है। सरकार की तरफ से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://eproc.up.gov.in/Uparjan/farmerreg_home.aspx पर लॉगिन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - Independence Day: मायावती ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कही यह बड़ी बात
