प्रधानमंत्री मोदी ने दिया अपना ‘‘विदाई भाषण’’ : आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से अपना "विदाई भाषण" दिया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह प्रधानमंत्री मोदी का विदाई भाषण था।

यद्यपि, उन्होंने पिछले 10 वर्षों में किए गए सभी कार्यों को सूचीबद्ध करने की कोशिश की, लेकिन उल्लेख करने लायक कुछ भी नहीं था।’’ मोदी ने अपने लगभग 90 मिनट के संबोधन में पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों को रेखांकित किया, जिनमें देश की सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और गरीबों एवं समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों के कल्याण के लिये किये गए कार्य शामिल हैं।

आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ‘‘किसी को प्रधानमंत्री के 10 साल के रिपोर्ट कार्ड को समझने के लिए उनका भाषण सुनने की जरूरत नहीं है, उनका काम यह दर्शाने के लिए काफी है कि वह विफल रहे हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - नूंह हिंसा का आरोपी बजरंगी हुआ गिरफ्तार, मुस्लिमों से कहा था- जीजा का स्वागत नहीं करोगे...

संबंधित समाचार