जोशीमठ: हेलंग में भूस्खलन प्रभावित इलाके में इमारत ढही, SDRF ने तीन लोगों को बचाया
जोशीमठ, अमृत विचार। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हेलंग में मंगलवार देर शाम एक इमारत ढह गई जिसमें तीन लोग दब गए। जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने बताया कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे।
