हल्द्वानी: शराब की 20 पेटियां पकड़ीं, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ड्राई डे पर खपानी थी शराब, भट्टी से खरीद कर लाया था तस्कर

नहर कविरंग रोड पर तीसरी मंजिल में रखी जा रही थी खेप

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के शराब ठेकों से बटोर-बटोर कर ड्राई डे पर खपाने के लिए जमा की गई शराब की खेप पर पुलिस की नजर पड़ गई। भोटियापड़ाव पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कि आरोपी शराब को ठिकाने लगा पाता, पुलिस ने उसे धर दबोचा।

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि 14 अगस्त की शाम वह पुलिस और एसओजी टीम के साथ गश्त पर थीं। तभी उन्हें मुखबिर से खबर मिली कि नहर कवरिंग रोड सौभाग्यवती बैंक्वेट हॉल के पास सड़क किनारे शराब की खेप उतारी जा रही था। खबर मिलते ही पुलिस और एसओजी ने मुखबिर की बताए ठिकाने पर छापा मार दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बैंकट हाल के सामने रोड के फुटपाथ पर एक वाहन से शराब की पेटियां उतार कर वहीं बने घर में ले जाई जा रही थीं। इस पर पुलिस ने वहीं खड़े युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केशवपुरम ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सचिन कुमार पुत्र राम प्रसाद बताया।

साथ ही बताया कि 15 अगस्त को ड्राई डे पर खपाने के लिए उसने यह शराब अलग-अलग शराब ठेकों से खरीदी थीं। ताकि ड्राई डे पर मुनाफा कमाया जा सके। वह शराब की खेप को तीसरी मंजिल पर ले जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की 20 पेटियां बरामद की है। 


देसी और अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मुखानी पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सूचना पर पुलिस ने प्रेमपुर लोश्ज्ञानी तिराहे से संडे मार्केट की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित चाउमीन की पहली दुकान पर छापा मारा। यहां खड़ा व्यक्ति शराब की खेप लेकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से 21 पव्वे अंग्रेजी और 19 पव्वे देसी शराब के मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामगढ़ लोश्ज्ञानी भवाली निवासी लीलाधर आर्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद बताया। 

 

संबंधित समाचार