खटीमा: प्रशासन ने एनएच किनारे जेसीबी से हटाया अतिक्रमण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पहले चरण में कच्चे अतिक्रमण पर चला डंडा

आगे पक्के अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई 

खटीमा, अमृत विचार। प्रशासन की ओर ने राष्ट्रीय राजमार्ग व स्टेट हाइवे के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। प्रशासन ने एनएचआई व पुलिस ने जेसीबी से सितारगंज रोड में एनएच के किनारे से आधा दर्जन से अधिक कच्चे अतिक्रमण को हटाया।  

बता दें कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को प्रशासन की टीम ने एनएचआई के अधिकारियों, पुलिस के साथ पहेनिया के पास एनएच के किनारे से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी से ठाबे व कच्चे निर्माण को हटाया।

तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया एनएचआइ के अधिकारियों ने डिमार्केशन के आधार पर अतिक्रमण हटाया गया। इसमें आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमण में कच्चे ढाबे, कच्ची पकौड़ी आदि की कुछ दुकानों को हटाया गया। साथ ही कुछ दुकानों के आगे के टिन शेड को हटाया गया। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रशासन की टीम के आते ही अतिक्रमकारियों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने बताया कि डिमार्केशन के आधार पर पहले चरण में कच्चे अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। इसके बाद पक्के अतिक्रमण पर नोटिस भेजने की कार्रवाई होगी। टीम में कानूनगो नरेंद्र गहतोड़ी, कानूनगो राजकुमार, नवनीत चौहान, हल्का पटवारी अंकित सक्सेना, एनएचआई के जेई, पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: निलंबित सिपाही ने पत्नी को जिंदा जलाने का किया प्रयास

संबंधित समाचार