हरदोई : सवायजपुर तहसील मे बने चार मंजिला आवास पर चढ़े 2 सांड
हरदोई, अमृत विचार। सवायजपुर तहसील परिसर मे बने आवास की चार मंजिला बिल्डिंग मे दो सांड छत पर चढ़ गये । सांडो को छत पर चढ़ा देख पशु चिकित्सालय सवायजपुर के कुछ कर्मचारी प्रयास करते दिखे लेकिन सफल नहीं हुये। योगी सरकार की तमाम घोषणाओं और दावों के बाद भी आवारा पशुओं से लोगों को निजात नहीं मिल रही है।
दो सांड चार मंजिला इमरात पर चढ़ गये, जिसे उतारने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। यह घटना सवायजपुर तहसील परिसर की है। बताते चलें कि तहसील परिसर मे बने चार मंजिला आवास मे एक दो दिन पहले ही दो सांड छत पर सांड चढ़ गये। दो दिन से भूखे प्यासे सांड बहुत कमजोर हो गये हैं।
सांड को छत पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों ने उसे उतारने का काफी प्रयास किया है। पशु चिकित्सालय से भी कुछ कर्मचारी पहुंचे लेकिन छत से उतार न सके। हालांकि सांड के मारने के खतरे को देखते हुए उसके पास तक जाने से लोग डर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सांड सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़ा। खबर लिखे जाने तक सांड अभी छत पर से उतरा नहीं है और उसे सुरक्षित उतारने के प्रयास जारी है।
यह भी पढ़ें : कानपुर : मथुरा हादसे में हुई मौत के बाद शव घर पहुंचा, मचा कोहराम
