देहरादून: 19 साल की युवती ने अपने मम्मी-पापा के नाम लिखा लेटर कि मुझे माफ कर दो अब जीना नहीं चाहती और....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो...मैं थक चुकी हूं...अब जीना नहीं चाहती। ये सब बातें एक कागज पर लिखकर 19 साल की युवती फांसी पर झूल गई। जब तक परिजन उसे देखते-रोकते तब तो वो जा चुकी थी दूसरी दुनिया... पूरी घटना से घर में कोहराम है। घटना बुधवार शाम क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बबेवाला की है। 

एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया, कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं। बेटी संजना शर्मा (19) अपने भाई के साथ घर पर थी। उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार