हल्द्वानी: 10 साल पुराने आधार कार्ड होंगे अपडेट, पहुंचें नजदीकी जन सेवा केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के सभी ग्राम पंचायतों व वार्डों में जनसेवा केंद्रों के जरिए कैंप लगाकर 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट किया जाएगा।

डीएम वंदना ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। जनपद की जनता से अपील है कि जिन लोगों के आधार कार्ड को 10 वर्ष पुराने हो गए हैं, अपना आधार कार्ड निकटतम जन सेवा केंद्र में जाकर अथवा निकटवर्ती आधार पंजीकरण केंद्र में अपडेट करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 96 आधार केंद्र, तहसीलों, ब्लॉक कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस पर उपलब्ध हैं। लगभग 720 जन सेवा केंद्र, ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में संचालित हैं। आधार पंजीकरण केंद्र अथवा जन सेवा केंद्रों में आधार अपडेट करवाने के लिए 50 रुपया शुल्क देना होगा। 

संबंधित समाचार