बरेली: मरीज का इलाज कराने के बाद व्हीलचेयर भी साथ ले गया तीमारदार, पुलिस के कहने पर आया...लगाई लताड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल से एक महिला मरीज काे डिस्चार्ज किया गया तो तीमारदार उसे घर ले जाने के दौरान अस्पताल की व्हीलचेयर साथ ले गया। स्टाफ की सूचना पर एडीएसआईसी ने तुरंत टीम को भेजकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तीमारदार को व्हीलचेयर वापस न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

स्टाफ के अनुसार करीब 10 दिन पहले सुभाष नगर के वीर भट्टी निवासी महिला का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। दो दिन पहले स्वस्थ होने पर मरीज को डिस्चार्ज किया गया। वार्ड से वाहन तक मरीज को व्हीलचेयर से लाया गया। स्टाफ किसी कार्य के चलते दोबारा वार्ड तक गया। इस दौरान तीमारदार मरीज के साथ व्हीलचेयर भी साथ ले गया।

स्टाफ ने बताया कि महिला को चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी, इसके चलते ही तीमारदार व्हीलचेयर ले गया होगा। हालांकि, पुलिस के कहने पर युवक गुरुवार को दोपहर एडीएसआईसी कार्यालय पहुंचा, जहां उसकी जमकर लताड़ लगाई गई। जल्द व्हीलचेयर वापस करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: रंगदारी मांगना और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना पड़ा भारी, 22 लोगों पर पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार