बरेली: वेतन न मिलने पर संविदा बिजली कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कई माह से वेतन न मिलने पर संविदा विद्युत कर्मियों ने गुरुवार से मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कई संगठनों ने कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया है।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि चार माह से विभाग और कंपनी की ओर से संविदा कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। एक हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों का 13 माह का ईपीएफ और ईएसआई के लाखों रुपये का गबन कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अभी तक उनका पैसा नहीं मिला है। इसके चलते भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया गया है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शोभित सक्सेना, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजकुमार राजपूत, जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने संविदा कर्मियों को समर्थन किया है। वहीं विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष जहीर खान ने भी समर्थन दिया है। संविदा कर्मचारियों की भूख हड़ताल से जिले में बिजली का संकट गहरा सकता है। सीपी सिंह, दयाशंकर, राहुल शर्मा, तस्लीम खान, विक्रम जायसवाल, सनी राठौर, लवी समेत तमाम संविदा कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: सीएमओ कार्यालय के बाहर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल

संबंधित समाचार