गदरपुर: तीन सप्ताह से सफाई ठप, व्यापारियों ने संभाला मोर्चा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्यापार मंडल ने दुकानों से एकत्र कूड़ा उठाने का चलाया अभियान 

सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में लगे कूड़े के ढेर गंदगी से आम का जीना हुआ दुभर, महामारी फैलने की आशंका

गदरपुर, अमृत विचार। नगरपालिका परिषद में करीब तीन सप्ताह से सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है। जिस कारण सफाई व्यवस्था ठप है। शासन व प्रशासन द्वारा भी कोई सुध नहीं ली गई। हड़ताल के चलते नगर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। महामारी फैलने की आशंका के चलते व्यापार मंडल ने नगर का कूड़ा उठाने का निर्णय लिया और ट्रैक्टर ट्राली में नगर का कूड़ा एकत्र करने का अभियान चलाया है। 

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, रमन छाबड़ा, निर्मल नारंग एवं मोहित के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्राली को साथ लेकर वेयर हाउस से कूड़ा एकत्र करने का अभियान चलाया गया। जो मुख्य बाजार, गूलरभोज रोड, सकैनिया रोड, सरकारी अस्पताल तक अभियान के तहत कूड़ा एकत्र किया गया।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा नगरपालिका कर्मियों की हड़ताल को करीब 20 दिन से अधिक हो चुके हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला ने कहा कि पालिका प्रशासन व प्रशासन हड़ताल को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे नगर में गंदगी से लोगों का जीना दुभर हो गया है। लोगों का कहना है कि व्यापारियों अगर सभासद भी अपने वार्ड में इसी तरह घरों से कूड़ा एकत्र का अभियान चलाते तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। 


घरों का कूड़ा लोग सड़कों पर फेंक रहे हैं

नगरपालिका में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते लोगों द्वारा घरों का कूड़ा सड़कों या आसपास में खाली पड़ी जगहों पर डाला जा रहा है, जिससे गंदगी के चलते लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। व्यापार मंडल के इस अभियान के चलते लोगों को बाहर कूड़ा फेंकना तो रुक जाएगा। गली मोहल्लों की सड़कों पर गंदगी से भी कुछ राहत मिल सकेगी। 

शुक्रवार सफाई कर्मियों से वार्ता हुई। उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी है। शनिवार से सफाई व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। 
- गुलाम गौस, नगर पालिकाध्यक्ष गदरपुर

 

 

संबंधित समाचार