Bareilly: नशे में शख्स ने की कई राउंड फायरिंग, दो लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के सम्राट अशोर नगर में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे वहां टहल रहे एक व्यक्ति के पैर में छर्रे लग गए। एक अन्य युवक के भी छर्रा लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक पीड़ित की ओर थाना बारादरी में शिकायती पत्र नहीं दिया गया था।

पूनम ने बताया उनकी परचूनी की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह पति ताराचंद के साथ दुकान के सामने खड़ी थीं। मोहल्ले के अन्य लोग भी थे, तभी बबलू यादव अपने घर की छत से फायरिंग करने लगा। फायरिंग में कुछ छर्रे ताराचंद के पैर में लगे हैं। वहीं वहां से गुजर रहे अनुज गुर्जर के भी एक छर्रा लगा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी बबलू को पकड़कर थाने ले आई। वहीं घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बबलू आए दिन फायरिंग करने लगता है। वहीं आरोपी बबलू का कहना कि उसके बेटे अमन और अमन के साथियों ने बाइक तोड़ दी थी।

जिससे वह नाराज हो गया और उसने दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी ने करीब तीन चार राउंड फायरिंग की थी। इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रधान, जिपं और बीडीसी सदस्य समेत कई रिक्त पदों पर 6 सितंबर को मतदान

 

संबंधित समाचार