Kanpur में देवकीनंदन ठाकुर की शिव महापुराण कल से, मोतीझील में इतने भक्तों की बैठने की गई व्यवस्था, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर की शिव महापुराण कल से।

कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर की शिव महापुराण कल से शुरू हो रही है। मोतीझील में आयोजकों की ओर से रोज 25 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई।

कानपुर, अमृत विचार। धर्मरत्न पं. देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज 20 अगस्त से मोतीझील मैदान में शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। यह कथा 28 अगस्त तक चलेगी। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट व विश्व शांति सेवा समिति कानपुर की ओर से होने वाली कथा के लिए आयोजक मंडल ने रोजाना 25 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की है। कथा के दौरान शहरवासियों को पहली बार कैलाश पर्वत की झलक मंच के रूप में दिखाई देगी। 
यह जानकारी शुक्रवार को समिति के सचिव विपिन बाजपेई ने वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान रोजाना 11 लाख पार्थिव शिवलिंग का भी निर्माण, अभिषेक व विसर्जन किया जाएगा। कथा में रोजाना भजनों के बीच सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। झांकियों को प्रस्तुत करने के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकार भी शहर आ रहे हैं।

वार्ता के दौरान नीरज शुक्ला, नीरज वर्मा, श्याम अग्निहोत्री, वीरेन्द्र गुप्ता, प्रभाशंकर वर्मा, डॉ. यूपी सिंह, विनय यादव, शिव प्रकाश गुप्ता, चुन्नीलाल गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी, नीलम सेंगर, माया सिंह, रानी अवस्थी, निर्मला त्रिपाठी, राजू पांडेय, आभा गुप्ता, किरन तिवारी, प्रीति मिश्रा व रेनू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 

बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री भी आ सकते हैं

आयोजकों ने जानकारी दी कि कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री भी आ सकते हैं। आयोजकों की ओर से उन्हें भी आमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रण पर महाराज जी की ओर से न तो मना किया गया है और न ही आने की अब तक तारीख बताई गई है। ऐसे में उनके आने की संभावना बढ़ गई है। 

आज निकलेगी यात्रा

कथा से पूर्व शनिवार को काली मठिया हनुमान मंदिर 80 फिट रोड से कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा अशोक नगर होते हुए कथा स्थल मोतीझील तक पहुंचेगी। शाम 4 बजे निकलने वाली इस यात्रा में 11 सौ महिलाएं एक जैसे रंग की साड़ी पहनकर शामिल होंगी। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत भी किया जाएगा।

संबंधित समाचार