हल्द्वानी: रेरा एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे किसान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेरा एक्ट के खिलाफ किसानों के द्वारा हल्द्वानी में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था जिसको लेकर आज काफ़ी तादात में किसानों अपने ट्रैक्टर के साथ सड़क पर उतर आए और अपना विरोध रैली निकाल कर जाहिर करना चाह रहे थे। 

लेकिन प्रशासन ने हल्द्वानी मंडी के पास किसानों के ट्रैक्टरों को रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों का आरोप है कि 400 ट्रैक्टरों की परमिशन दिए जाने के बावजूद ट्रैक्टर रैली शहर में निकालने नहीं दी जा रही है और रैली को जबरन मंडी में रोक दिया गया है जिसको देखते हुए किसानों का गुस्सा फूट गया और किसानों ने वही आंदोलन शुरू कर दिया। 

किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के रेरा एक्ट के तहत उनकी जमीनों को बेचने का उनका अधिकार छीना जा रहा है। किसानों ने प्राधिकरण के रेरा एक्ट के आधार पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक प्रदर्शन किया और इस दौरान पूरा यातायात बाधित रहा। 

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे के पास यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल, एक लापता 

 

 

 

संबंधित समाचार