शाहजहांपुर: हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंधौली/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। कुरसंडा मोड़ के पास चौपहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार की देर शाम करीब 7:45 बजे हुआ। बाइक सवार एक युवक ने मौके पर और दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गांव ददियूरा निवासी 27 वर्षीय वीपी पुत्र शिशुपाल गांव के ही अपने साथी 23 वर्षीय जय सिंह के साथ शनिवार रात गांव लौट रहा था। करीब 7:45 बजे कुरसंडा मोड़ के पास पहुंचे, तभी चौपहिया वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। कुछ देर बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। चूंकि दोनों का गांव घटना स्थल से कुछ दूरी पर था। इसलिए परिवार व गांव के लोग भी पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल ले जाने से पहले वीपी ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि जयसिंह ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों को अस्पताल भिजवाया 
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव अपने घर जा रहे थे, तभी उन्हें जानकारी हुई कि कुरसंडा मोड पर हादसा हो गया है। तत्परता से उन्होंने गाड़ी मोड़ दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: दो वर्ष में नए फुट ओवरब्रिज, स्वाचलित सीढ़ियों की मिलेगी सुविधा

 

संबंधित समाचार