Sawan 7th Somwar 2023 : शिव मंदिरों में बाबा की भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कर रहे दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन कर रहे।

कानपुर में सावन के सातवें सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन कर रहे है। मंदिरों में बाहर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए।

कानपुर, अमृत विचार। सावन माह के सातवें सोमवार को शिव मंदिरों में बाबा के भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। शहर के आनंदेश्वर मंदिर परमट, नागेश्वर मंदिर नायागंज, खेरेश्वर मंदिर शिवराजपुर , खेरेपति मंदिर माल रोड, सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ, कैलाशपति मंदिर शिवाला समेत अन्य मंदिर बम-बम भोले, हर-हर महादेव व बम-बम बाबा के जयकारों से गूंज रहे है। शिवालयों में भक्त जलाभिषेक, धतूरा, नीले फूल, बेल पत्र, बेल अर्पण कर रहे है।

संबंधित समाचार