काशीपुर: ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर घर बुलाकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली काशीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अगस्त 2023 को उसके पति व ससुराल वालों ने धोखे से गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाने की बात बोलकर अपने घर थाना रुद्रपुर बुलाया। जैसे ही वह अपने ससुराल पहुंची तो उन लोगों ने गाली-गलौच कर उस पर धारदार हथियार व लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मुश्किल से वह जान बचाकर वहां से भागी। पीड़िता ने बताया कि वह लोग अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उसे अपनी जानमाल का खतरा बना हुआ है। 

संबंधित समाचार