प्रयागराज: निठारी कांड के आरोपियों की सजा के खिलाफ 12 सितंबर को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर की सजा के खिलाफ अपीलों की अगली सुनवाई की तिथि 12 सितंबर नियत की है। कोली को एक दर्जन से अधिक मामलों में सी बीआई कोर्ट गाजियाबाद ने फांसी की सजा सुनाई है। कुछ मामलों में पंढेर को भी फांसी की सजा मिली है।

अपीलों की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र तथा न्यायमूर्ति एस ए एच रिजवी की खंडपीठ ने सी बी आई के वरिष्ठ अधिवक्ता से पूछा कि क्या कोली की चिकित्सा जांच रिपोर्ट केस पत्रावली के साथ संलग्नक के रूप में दाखिल की गई है और कोर्ट ने प्रदर्श संख्या डाली है। सीबीआई की तरफ से सकारात्मक जवाब दिया गया। इसके बाद कोर्ट ने अपीलों को सुनवाई के लिए 12 सितंबर को पेश करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ : पूर्व सीएम कल्याण सिंह को गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राम के लिए बाबूजी ने बड़ा बलिदान दिया

संबंधित समाचार